सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई फूलन देवी की जयंती

0
79

Noida: सपा नोएडा महानगर इकाई ने सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सेक्टर 53 स्थित सपा नोएडा महानगर कार्यालय पर बैंडिट क्वीन के नाम से विख्यात फूलन देवी की जयंती मनाई गई। इस दौरान उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि फूलन देवी ने समाज को जागरुक करते हुए अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला। वहीं महानगर महासचिव विकास यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि फूलन देवी ने जुल्म और अत्याचार, उत्पीडऩ, शोषण के खिलाफ महिलाओं के सम्मान की रक्षा और उनके हक के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी। इस मौके पर मौजूद मुख्य लोगों में विकास यादव, गौरव कुमार यादव, वीरपाल अवाना, ओमपाल राणा, महकार सिंह तंवर, राणा मुखर्जी, शादाब खान ,सौरभ चौहान, सिकंदर पासवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।