इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न

0
72

Noida: गुरूवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में एवं एसडीएम वीपी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सह चुनाव अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टीकम सिंह, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा के उपसभापति अखिलेंद्र शाही, राज्य शाखा प्रबंध समिति उत्तर प्रदेश के डॉक्टर अशोक अरोड़ा, सफीक जमा एवं अजय प्रताप सिंह पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी की अनुमति से गठन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जिसमें 167 आजीवन सदस्य के परिपेक्ष में 76 सदस्यों की उपस्थिति से कोरम की पूर्ति हुई। गठन पर चर्चा के उपरांत सभी ने सर्वसम्मति से गठन की स्वीकृति प्रदान की। जिसके उपरांत सर्वसम्मति से सभापति सौरभ सिंह, उपसभापति मोनिका शाही, संजय के त्रिपाठी को सचिव के साथ राज्य प्रबंध समिति का सदस्य एवं एजीएम के लिए सदस्य, कोषा अध्यक्ष इंद्रपाल शर्मा, सदस्य प्रबंध समिति वीरेंद्र प्रताप सिंह, गरिमा त्रिपाठी, शिवम अरोड़ा, प्रमोद सिंह, मुनीष सबरवाल, प्रबंध समिति के पांच पदाधिकारी के साथ सदस्य वित्त समिति एवं एजीएम के प्रतिभाग करने के लिए सी0पी0 मिश्रा, स्वास्थ्य समिति डॉक्टर टीकम सिंह, आपदा समिति गरिमा त्रिपाठी, जूनियर रेड क्रॉस शिखा चंद्रावत, यूथ रेड क्रॉस रेनू शुक्ला तथा रक्तदान प्रभारी के रूप में विकास शर्मा को चुना गया। सदन में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर टीकम सिंह को उपाध्यक्ष नामित करने के लिए अपनी सहमति जताई एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। अंत में चुनाव प्रभारी एसडीएम वी0पी0 सिंह ने सर्वसम्मति गठन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी व राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।