बस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत

0
139

Greater Noida: थाना दनकौर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी श्याम नगर के पुल के पास बुधवार दोपहर को रोडवेज बस चलाते वक्त चालक को हार्ट अटैक आ गया। इसके के बाद 30 सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे दो बाइक सवार पांच लोगों को रौंद दिया। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका।
पुलिस के मुताबिक रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है। हादसे के वक्त बस नोएडा से बुलंदशहर जा रही थी। बुधवार दोपहर दनकौर रेलवे स्टेशन के पुल के पास बस चालक ब्रह्म सिंह के सीने में दर्द हुआ और उसने बस से नियंत्रण खो दिया। बस ने दो बाइकों को टक्कर मारी और रौंद दिया, तब यात्रियों का ध्यान ड्राइवर पर गया। देखा कि ड्राइवर बेसुध पड़ा है। उन्हीं यात्रियों में से कुछ लोगों ने किसी तरह से बस में ब्रेक लगाया। हाईवे पर दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि वह दुकान पर बैठे थे, तभी करीब 50 किलोमीटर की स्पीड में बस लहराते हुए हाईवे पर दौड़ती नजर आई। जब तक वह लोग कुछ समझ पाते, तब तक बस ने आगे जा रही दो बाइकों को टक्कर मार दी। दो बाइकों पर दो-दो लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों के ऊपर पहिया चढ़ गया। हादसे के बाद सवारियों ने किसी तरह बस रोकी, तब जाकर हम लोग दौडकऱ मौके पर पहुंचे। देखा तो बस का चालक बेहोश था। इसके साथ ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने चालक व बाइक सवार चार लोगों को जीप से गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स) ले गई। वहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक का इलाज चल रहा है। बस चालक की पहचान बुलंदशहर के सलेमपुर के निवासी 38 वर्षीय ब्रह्म सिंह के रूप में हुई है, जबकि बाइक सवार मृतकों की 35 वर्षीय पहचान सुशील, बुलंदशहर निवासी 32 वर्षीय करन और हाथरस निवासी 37 वर्षीय बदन सिंह के रूप में हुई है। जबकि एटा के रहने वाले 39 वर्षीय कमलेश (39) घायल हैं। मृतक करण अपनी बहन के यहां अस्तौली रहकर दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा था। बदन और कमलेश आपस में जीजा साले हैं। दूसरी बाइक पर सवार करन और सुशील दोस्त थे। करन दनकौर में बहन के यहां रहकर दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था।