अखिलेश यादव के नेतृत्व में बढ़ा सपा पर लोगों का विश्वास: पं रवि शर्मा

0
94

नोएडा। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, नोएडा सेक्टर 22 आरडब्लूए संरक्षक व ब्राहमण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक पंडित रवि शर्मा ने प्रदेश की जनता का आभार जताया व कहा कि डिंपल यादव को जीता कर लोगों ने समाजवादी पार्टी के मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। राज्य सरकार ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। साम, दाम, दंड और भेद की सारी नीती अपना ली थी। लेकिन इसके बावजूद मैनपुरी की जनता ने समाजवादी पार्टी में अपना विश्वास जताते हुए इस सीट को भाजपा की झोली में नहीं जाने दिया और रिकार्ड मतों से डिंपल यादव को जिताया। वहीं खतौली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी जनता ने बीजेपी को नकारते हुए यह दिखा दिया कि उसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। प्रदेश और देश की जनता ने भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार का जवाब देना शुरु कर दिया है। इसी का नतीजा है कि बीजेपी हिमाचल हार गई। दिल्ली में एमसीडी में हार गई। राजस्थान उपचुनाव हार गई। छत्तीसगढ़ उपचुनाव हार गई। ओडिसा उपचुनाव हार गई।
आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा और एक बार फिर समाजवादी पार्टी पुर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी।