Noida News: क्यूबर्स्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के कार्यलय का हुआ उद्धघाटन

0
459

Noida: क्यूबर्स्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने नोएडा सेक्टर 62 स्तिथ मेजिस्टिक नॉलेज बलुवार्ड ए8-ए में किया आज अपने नये संस्थान का उद्घाटन चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रथापन सेथुमाधवन फीता काटकर ओर दीपप्रज्वलन कर किया उद्धघाटन उन्होंने ने कहा क्यूबर्स्ट एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह सॉफ्टवेयर विकास, बिग डेटा प्रोसेसिंग, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, वेब और मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट और परीक्षण समाधान प्रदान करता है। कंपनी रिटेल, हेल्थकेयर, रिन्यूएबल और मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री जगत को पूरा करती है। यूनाइटेड स्टेट, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ओर भारत सहित कुल 17 ब्रांचे खोल चुके हैं। नोएडा में हमारा पहला संस्थान है और हमारी कोशिश है कि ग्रेटर नोएडा में भी एक संस्थान की स्थापना हम करें ताकि नोएडा ओर ग्रेटर नोएडा के सक्षम कमर्चारियों को हमारे संस्थान में कार्य करने का अवसर प्रताप हो और हम उनकी प्रतिभा का उपयोग कर सकें और अपने शहर में उनको रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। प्रबंधक प्रशासन रोबिन वी एस के कहा कि नोएडा शहर में अपने संस्थान की स्थापना करने में हमारा उद्देश्य यहाँ के छात्रों की प्रतिभा को आगे ले कर जाना है। यहाँ पूरे भारत से छात्र पढ़ने आते हैं और उसके बाद उनको उनकी प्रतिभा के हिसाब से नौकरी मिलनी चाहिए।