Noida News: शिशु मन्दिर में प्रेरणा विमर्श-2022 के आधिकारिक पोस्टर लॉन्च

0
282

Noida: सेक्टर-12 के सरस्वती शिशु मन्दिर(Saraswati Shishu Mandir) में रविवार को शरद पूर्णिमा(Sharad Purnima) के शुभ अवसर पर प्रेरणा विमर्श 2022 के आधिकारिक पोस्टर को लॉन्च किया गया। इससे पहले कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन मण्डल से जुड़े लोगों ने हवन पूजन किया।
प्रेरणा विमर्श 2022 की अध्यक्ष प्रीति दादू ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रेरणा विमर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला पांच दिनों तक चलेगी। कार्यशाला में प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर विमर्श होगा। जहां समाज के विशिष्ट लोगों का बौद्धिक और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह कार्यशाला दिनांक 9 नवम्बर से 13 नवम्बर तक चलेगी। रविवार को कार्यशाला की सफलता के लिए इससे जुड़े सभी लोगों ने हवन पूजन किया। इसके बाद प्रेरणा विमर्श – 2022 के आधिकारिक पोस्टर को भी लॉन्च किया गया।