Noida News: छपरोला, मारीपत आरओबी का कार्य पूरा कराया जाय: नवाब सिंह नागर

0
381

Noida: नई दिल्ली स्थित रेल भवन में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णवजी से पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने मिलकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी व छपरौला के अधूरे पड़े रेलवे पुल को सड़क से जोडऩे की मांग की जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जीटी रोड जाने में लोगों को सहूलियत मिले। मा.मंत्रीजी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया की यह उनके ध्यान में है, इस कार्य को शीघ्र कराने का प्रयास करेंगे। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जी को भी पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।