Home नोएडा/एन सी आर नोएडा Noida News: रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन ने दिया आदेश 15 दिन में हो एनईए चुनाव

Noida News: रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन ने दिया आदेश 15 दिन में हो एनईए चुनाव

0
Noida News: रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन ने दिया आदेश 15 दिन में हो एनईए चुनाव

Noida: नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कर्मचारियों की मांग पर रजिस्ट्रार ट्रेड यूनियन कानपुर उत्तर प्रदेश द्वारा उपश्रमायुक्त नोएडा को निर्देशित किया है कि नियमानुसार नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के आम चुनाव कराए जाएं तथा साथ ही साथ पिछले 6 माह से रिक्त चल रहे महासचिव के पद पर भी आश्चर्यचकित होकर खेद जताया कि बिना नियमों का पालन किए हुए एसोसिएशन कार्य कर रही है। यह भी बताया कि वर्तमान अध्यक्ष चौधरी कुशल पाल मंगलवार 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं अत: अध्यक्ष एवं महासचिव दोनों ही महत्वपूर्ण पद रिक्त होने के फलस्वरूप तत्काल 15 दिन के अंदर चुनाव कराया जाना आवश्यक है।