नसीम कुरैशी के नोएडा आगमन पर उमड़ा कांग्रेसियों का जोश, संगठन मजबूती को लेकर हुई अहम बैठक

0
51

NOIDA NEWS: सेक्टर-80 ककराला में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के संयोजक आदरणीय जनाब नसीम कुरैशी के नोएडा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा गर्मजोशी के साथ खैरमकदम, स्वागत, अभिनंदन एवं इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर सम्मानित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, पटका एवं पगड़ी पहनाकर आदरणीय जनाब नसीम कुरैशी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश अवाना एडवोकेट, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष शाहबुद्दीन नोएडा, पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अल्पसंख्यक कांग्रेस हसमत राना, मोहम्मद आमिर भाटी, ऑल इंडिया अब्बासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब शमशेर अब्बासी जी, युवा कांग्रेस गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष जावेद खान, कांग्रेस नेता कैप्टन बाजवा, जीशान चौधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर कांग्रेस सलोनी सोलंकी, जिला सचिव जतिन, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष कदीर खान, प्रधान बुदन भाटी, मोहम्मद अहमद, अनीश अली नोएडा, मोहम्मद जेद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अल्पसंख्यक कांग्रेस हसमत राना जी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सम्मानित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत, अभिनंदन एवं इस्तकबाल किया।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढऩे को लेकर सार्थक चर्चा हुई।