अभिषेक जैन बने संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव

0
199

Noida: नोएडा में सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही कार्यों में प्रमुखता से भागीदारी करने वाले नोएडा के लोकप्रिय युवा अभिषेक जैन को संयुक्त किसान मजदूर संगठन में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना ने अभिषेक जैन को राष्ट्रीय सचिव संयुक्त किसान मजदूर संगठन का मनोनयन पत्र देकर जिम्मेदारी दी व उज्जवल भविष्य की कामना। संयुक्त किसान मजदूर संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर अभिषेक जैन ने कहा कि पूरे देश व प्रदेश में किसानों, मजदूरों व व्यापारियों की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। अधिक से अधिक लोगों को संगठन में जोड़ कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जनता की समस्याओं का निदान करने के लिए सदैव तत्परता से काम करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम पंडित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट दिनेश अवाना, राष्ट्रीय महासचिव शहाबुद्दीन, राष्ट्रीय संयोजक एससी एसटी राजकुमार भारती आदि मौजूद रहे।