मौसी ने रची थी भांजे की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार

0
101

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने फैक्ट्री कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक आरोपी साजिशकर्ता महिला का बॉयफ्रेंड है। आरोपी महिला फैक्ट्री कर्मी की मौसी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया है। साजिशकर्ता आरोपी महिला वर्तमान में सऊदी अरब में रह रही है।
सेन्ट्रल नोएडा एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले अभिषेक सूरजपुर कस्बे में परिवार के साथ रहते है। वह ग्रेनो वेस्ट की एक फैक्ट्री में नौकरी करते है। अभिषेक मंगलवार शाम ड्यूटी करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। वह एटीएस गोल च कर के समीप पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने अभिषेक को पीछे से गोली मार दी। पीठ में गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर सडक़ पर गिरगया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने इस मामले में शामिल जयवर्धन और अमित को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अभिषेक की मौसी अंजली उसके मकान में रहती थी, उसने अपनी मौसी से मकान खाली करवा लिया था, उसकी मौसी मकान पर कब्जा करना चाहती थी। इस बात का बदला लेने के लिए पीडि़त की मौसी ने अपने बॉयफ्रेंड जयवर्धन और अमित के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की मौसी की पुलिस तलाश कर रही है। वह फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद किया है।