भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने किया भारतीय किसान यूनियन मंच व किसानों के साथ संवाद

0
89

NOIDA NEWS: भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बुधवार को भारतीय किसान यूनियन मंच व नोएडा के 81 गांवो के किसानों के साथ शाहपुर गोवरधनपुर गांव में संवाद किया। किसानों को भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष जगुराज चौहान, बिजेंद्र मुंशी जी ,एडवोकेट महेंद्र अवाना, ऋषि पाल ने संबोधित किया। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने सिलसिलेवार सभी मुद्दों जैसे की आबादी विनिमतिकरण,10 प्रतिशत व वर्ष 1997 से 64.7 अतिरिक्त प्रतिकर, 5 प्रतिशत के मूल प्लॉट, वर्ष 1976 से 1997 के बीच के सभी किसानो को किसान कोटा स्कीम जिसमें सैकड़ो किसानों को अलॉटमेंट लेटर दे दिए गए थे तथा उसके सापेक्ष पैसा भी जमा कराया था जो कि आज तक भी नोएडा प्राधिकरण में ही जमा है।
किसान कोटे की स्कीम में कुछ गांव के साथ बहुत सौतेला व्यवहार किया गया है एवं कमर्शियल एक्टिविटी पर सार्थक बातचीत हुई। जो मुद्दे शासन स्तर पर लंबित है उन्हें जल्दी पास करा के वापस मंगाने की के लिए भी कहा गया। प्राधिकरण स्तर पर जिन मुद्दों का समाधान किया जा सकता है उन्हें तुरंत करने के लिए कहा गया जिसमें साढे 450 मीटर तक की आबादी का विनयतीकरण, पेरीफेरल रोड के अंदर की गैर पुश्तैनी आबादी व कमर्शियल एक्टिविटी पर बनी कमेटी के
साथ ही साथ भूलेख विभाग में 5 फीसदी के मूल प्लॉटों की पत्रावली तैयार कर उन्हें प्लानिंग डिपार्टमेंट में भेजने पर बात हुई।
प्लानिंग डिपार्टमेंट में जो प्लॉट पिछले कई वर्षों से पड़े हुए हैं उन्हें एक नया सेक्टर बनाकर किसानों को तुरंत अलॉटमेंट लेटर देने की पर भी बात हुई। सेक्टर 146 को ला कर प्लॉट देने पर भी वार्ता हुई।
भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि मेरे संज्ञान में किसानों की सभी समस्याएं हैं। मैं भी नोएडा के किसान का ही बेटा हूं और कल माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा ग्रेटर नोएडा आ रहे हैं उनके सामने किसानों की सभी समस्याओं को रखकर हल करने का पूरा प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर भाकियू मंच के संरक्षक सतीश अवाना, सुरेंद्र प्रधान, सूरज प्रधान, चरण सिंह प्रधान,चमन प्रधान, रामे प्रधान, प्रमोद त्यागी,विक्रम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गौतम लोहिया राष्ट्रीय महासचिव, आशीष चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, मास्टर वीर सिंह संगठन मंत्री,रिंकू यादव राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा, अशोक चौहान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,विमल त्यागी, विक्रम यादव, सत्येंद्र गुर्जर सोनू चौहान,रोहित, कोषाध्यक्ष राजवीर चौहान, तरुण भाटी, प्रिंस भाटी, प्रमोद भाटी, फिरे, गजेंदर बसौया, फूल कुमार चौहान, राहूल पवार आदि पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।