दुख की घड़ी में बाढ़ पीडि़तो के साथ खड़ी है कांग्रेस पार्टी: रामकुमार तंवर

0
77

Noida: शनिवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे जी हमारे प्रिय नेता श्री राहुल गांधी जी राष्ट्रीय महासचिव महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी जी पश्चिम के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब के आदेश अनुसार यमुना नदी में आई बाढ़ से प्रताडि़त लोगों से मिलने और हर संभव सहायता करने के उद्देश्य से आज नोएडा के बख्तावरपुर व असगरपुर गाँव के पुश्ते के सहारे पड़े बड़ी सांख्या मै लोगों से मिले और उनकी जन सुविधाओं और इंतजाम और उनके भोजन की व्यवस्था कराई गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से बात करके पीडि़तो के लिये सोचालय की व्यवस्था जल्द से जल्द हो इसके लिए बात की ओर बाढ़ से प्रभावित लोगो को भोजन व बच्चों को बिस्किट बाटकर उनको सांत्वना दी।बाढ़ के कारण हजऱो लोग सड़को पर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीडि़तो के साथ खड़ी है। हर संभव मदद करने के लिय हम कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता हमेशा मोजूद रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित नोएडा महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राम कुमार तंवर, गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर महासचिव जितेंद्र तवर, महानगर सचिव सचिन तवर, नोएडा महानगर के ब्लॉक अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी, राहुल अवाना, विशाल चौधरी, सचिन तंवर, सन्नी तंवर व सुमित गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।