कांग्रेसियों ने बनाया प्रियंका गांधी का 52वां जन्मदिन

0
83

Noida: गुरुवार को नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में बिशनपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर नोएडा महानगर के कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का 52वां जन्मदिवस धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि आज हमने बच्चों को मिठाई खिलाकर अपनी नेता पार्टी महासचिव व प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। इस अवसर पर हम सबने उनकी लंबी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की। पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत की बदौलत जल्द ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस मज़बूत होगी। यूपी के अंदर भारत जोड़ों यात्रा में उमड़ीं लाखों की भीड़ इस बात की गवाह है।
इस अवसर पर नोएडा महानगर उपाध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, पीसीसी सोनू खारी प्रधान, महासचिव जितेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुर्जर, विकास कुमार, ललित शर्मा, दिनेश कुमार, महेश गुर्जर, विशाल नागर, कवीन्द्र तंवर, अमित बंगाली, अरुण टोंगर,आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।