सेक्टर 15 क्लब में ई श्रम कार्ड का लगाया कैंप

0
63

Noida: सामाजिक संस्था वाईएसएस फाउंडेशन ने रविवार को सेक्टर 15 क्लब में ई -श्रम कार्ड का कैंप लगाया। इस कैंप में श्रमिकों को श्रम कार्ड बनवाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज और सहायता प्रदान की गई।
कैंप में युवा सोशल शक्ति फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रमिकों को श्रम कार्ड के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो श्रमिकों को कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद करता है। श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी, सुरक्षा और अन्य लाभ प्राप्त होते हैं।
कैंप में कई श्रमिकों ने श्रम कार्ड बनवाया। इन श्रमिकों ने संस्था की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कैंप उनके लिए बहुत उपयोगी रहा। इससे उन्हें श्रम कार्ड बनवाने में आसानी हुई। कॉमन सर्विस सेंटर एवं सदस्य पंकज मिश्रा ने बताया कि हम सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने में प्रतिबद्ध है।
युवा सोशल शक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने कहा कि सामाजिक योजनाओं एवं श्रमिकों के अधिकारों के लिए काम करना हमारी संस्था का उद्देश्य है। हम श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं।
15A आरडब्ल्यूए के सचिव राजेश खन्ना जी ने बताया कि श्रम कार्ड श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अधिकार है। यह कैंप श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उन्हें श्रम कार्ड बनवाने में मदद करने का एक प्रयास है। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुकृति भारद्वाज, सुभा बेला, रेखांकित राज, मानसी सिंह, डिंपी राय, सोनाली, अनिल चौधरी, उपाध्यक्ष स्वाति गौर, एसडीएफ अध्यक्ष डॉ अनुपम भारद्वाज, मीनल गुप्ता, विक्रम सेठी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहे।