20 लाख रुपए का गांजा छुपाकर ले जा रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

0
123

GREATER NOIDA NEWS: थाना बादलपुर पुलिस ने दुजाना गांव की पुलिया के पास कैंटर से ढाई कुंतल गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से कैंटर में सवार पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। आरोपी स्क्रैप केबल के नीचे गांजा छुपाकर ले जा रहे थे। पकड़े गए गांजे की कीमत 20 लाख रुपए के करीब हैं।
थाना बादलपुर पुलिस को वीरवार सुबह धूम मानिकपुर गांव से कूड़ी खेड़ा रोड की तरफ एक कैंटर जा रहा था। पुलिस ने नारकोटिक्स टीम के साथ कैंटर को पकड़ लिया। मौके से चालक उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सर्वाखेड़ा गांव निवासी पिता रामबीर और परिचालक पुत्र अभिषेक को गिरफ्तार किया। दोनों पिता पुत्र हैं। गजेन्द्र कैंटर को लेकर बंबावड़ गांव की तरफ जा रहा था। वहां गांवों के रास्तों से होकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था। पुलिस ने कैंटर को रोका तो आरापी पिता पुत्र और एक अन्य कैंटर को छोडकऱ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी फरार हो गया। कैंटर में आठ बोरा गांजा मिला है। गांजा 248 किलोग्राम था।