कांग्रेस के युवा, जुझारू और लोकप्रिय नेता पुरुषोत्तम नागर बने प्रदेश सचिव

0
175

NOIDA NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने अपनी नई कमेटी घोषित कर दी है। इसमें नोएडा सेक्टर 58 स्थित बिशनपुरा ग्राम निवासी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और एआईसीसी सदस्य पुरुषोत्तम नागर को प्रदेश कमेटी में सचिव बनाया गया है। पुरुषोत्तम नागर ने युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया और युवा कांग्रेस में जिला सचिव, जिला महासचिव, जिला अध्यक्ष और एआईसीसी सदस्य बनाए गए।
पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा के साथ करेंगे। पुरुषोत्तम नागर ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष विदित चौधरी और दीपक चोटिवाला का आभार व्यक्त किया। गौर तलब है कि पुरुषोत्तम नागर जमीन से जुड़े कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्य कर्ता हैं। इन्हें कमरे में बैठकर राजनीति करना पसंद नहीं है। ये तो लोगों की समस्याएं और सरकार की नाकामी को लेकर सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने में विश्वास करते हैं। इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े या फिर पुलिस की लाठी खानी पड़े दोनों के लिए तैयार रहते हैं। फिलहाल पुरुषोत्तम नागर के घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।