गांजा तस्कर गिरफ्तार

0
84

Noida: थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गुरुवार सुबह एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने डेढ किलो गांजा बरामद किया है।
थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि गुरुवार सुबह एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान राजवीर पुत्र शीला के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।