पुलिस ने सात जुआरियों को किया गिरफ्तार

0
96

Greater Noida: थाना रबूपुरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 18,550 रुपए नगद तथा ताश की गड्डी आदि बरामद की गई है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात को थाना पुलिस गश्त पर थी, तभी पुलिस ने देखा कि फलैदा कट के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने वहां पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने राजू मीना, नवाब, रईस, अशरफ, शकील, जमील, अयूब को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 18,550 रुपए नगद तथा ताश की गड्डी आदि बरामद किया है। मौके से कुछ लोग भाग गए। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है।