Noida News: पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने श्रमिक कुंज में चलाया स्वच्छता अभियान

0
309

Noida: भारतीय जनता पार्टी, नोएडा महानगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को स्वच्छता अभियान सेक्टर 122 के श्रमिक कुंज में किया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुवात पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवाब सिंह नागर(Nawab Singh Nagar) ने किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी करतार सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पंकज झा, मंडल महामंत्री अजीत पांडेय, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष देशराज सिंह, मंडल मंत्री कपिल तिवारी, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री कृष्णा यादव, पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा, बूथ अध्यक्ष शिव बहादुर सिंह एवं मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अपनी सहभागिता की एवं स्थानीय निवासियों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गया।