Noida News: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा – राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड: डॉ. वी. पी. सिंह

0
93

Noida: अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन अद्भुत भारत संपन्न भारत का आयोजन नेशनल एंटी करप्शन कमीशन एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण परिषद द्वारा गोवा में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भी दिए जाएंगे। नोएडा प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान डॉक्टर वी. पी सिंह ने बताया 21 जनवरी 2023 को गोवा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्र गौरव सम्मान, डॉ श्री गौरव सम्मान, पृथ्वी रत्ना अवार्ड, ग्लोबल पीस अवार्ड, इंटरनेशनल चिल्ड्रंस अवार्ड देश विदेश की जानी मानी हस्तियों को प्रदान किए जाएंगे। राष्ट्र गौरव सम्मान नेशनल एंटी करप्शन कमीशन द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्र सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज- सेवा, पत्रकारिता, पर्यावरण कला, साहित्य, विज्ञान, प्रशासनिक सेवा, सार्वजनिक सेवा एवं खेल शामिल है। डॉ श्री गौरव सम्मान असाधारण प्रतिभा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। पृथ्वी रत्न अवार्ड पर्यावरण एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। ग्लोबल पीस अवॉर्ड मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। इंटरनेशनल चिल्ड्रंस अवार्ड असाधारण प्रतिभा के धनी बच्चों एवं उनके शिक्षकों को दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली में, 21 जनवरी 2023 को गोवा में एवं 21 अगस्त 2023 को बैंकॉक थाईलैंड में रखा गया है। डॉक्टर वी पी सिंह ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं जिनकी राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका होनी चाहिए इसलिए उनका सही मार्गदर्शन आवश्यक है। संगठन की उच्चायुक्त आकांक्षा विद्यार्थी ने बताया समाज को सही दिशा देना एवं नव राष्ट्र निर्माण ही हमारा उद्देश्य है। संस्था के अध्यक्ष डॉ हरीश मखीजा ने बताया कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि सभी लोगों को सामाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए तभी देश विकसित होगा। संस्था के निदेशक सौरभ सचान व् प्रियंका शर्मा, उपनिदेशक दीपक कुमार, रोहित कुमार, रोशनी सिंह एवं मैनेजर घनश्याम यादव और संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर बताया कि हमें समाज में सामाजिक समरसता लाने की जरुरत है। संस्थान देश विदेश में विभिन्न प्रकार के जागरूकता प्रोग्राम चला रही है।