Noida News: देश के लिए अपूरणीय क्षति है नेताजी का निधन: पं रवि शर्मा

0
100

Noida: सेक्टर 22 आरडब्लूए के संरक्षक, ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पंडित रवि शर्मा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया व पार्टी के संस्थापक तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनका कहना है कि नेता जी हमारे बीच में नहीं रहे इस खबर से मैं काफी आहत हूं। इस खबर से पूरे देश में
शोक की लहर है क्योंकि नेता जी को चाहने वाला हर कोई था और उनके दुश्मन तो थे ही नहीं। हर कोई उनका मुरीद था, अपने दुश्मनों को भी अपना बना लेने की कला केवल नेताजी में ही थी।उनका जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। उनके पिता सुघर सिंह यादव एक किसान थे। प्रदेश की राजनीति हो या देश की राजनीति, नेताजी की गिनती प्रमुख नेताओं में होती हैं। श्री शर्मा ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री रहते हुए नेता जी ने कहा था कि हिंदुस्तान की सीमा को किसी ने छू लिया तो लड़ाई दुश्मन की धरती पर होगी भारत की धरती पर नहीं और उनके रक्षा मंत्री रहते हुए 2 सालों में कोई युद्ध नहीं हुआ। प्राइमरी शिक्षक से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले नेता जी ने 1967 में राजनीति में कदम रखा और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीते। इसके अलावा नेताजी 8 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके हैं। 1977 में वे पहली बार राज्य मंत्री बने और 1989 में पहली बार मुख्यमंत्री फिर 1993 में दूसरी बार जबकि 2003 में तीसरी बार वे प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने गए। साल 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और अब तक प्रदेश में 3 बार समाजवादी पार्टी की सरकार बन चुकी है। नेताजी का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है। आज समाजवादी विचारों की मुखर आवाज मौन हो गई है, वह एक जमीनी राजनीति से जुड़े सच्चे योद्धा थे। वंचितों को आगे लाने में नेताजी का अहम योगदान है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी आज शरीर से हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश व देशवासियों का भला हो सकता है।