Noida News: सभी पर्वों में महान है छठ का पर्व: पंडित रवि शर्मा

0
82

Noida: महान पर्व छठ पूजा के अवसर पर भगवान भास्कर को अघ्र्य देने के लिए नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में छठघाटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने रविवार की शाम डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया। इस अवसर पर ब्राह्मण रक्षा दल के मुख्य संरक्षक पंडित रवि शर्मा ने स्वयं कई घाटों पर पहुंचकर छठ व्रतियों को प्रणाम किया और सबको छठ व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्योपासना का महानतम पर्व है। नोएडा में रहने वाले बिहार-पूर्वांचल के लाखों लोग लोक आस्था के महापर्व छठ को धूमधाम से मनाते हैं। छठव्रतियों ने शनिवार की शाम डूबते हुए सूर्य को जल और दूध अर्पण किया है। अब सोमवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही यह महापर्व संपन्न होगा। छठव्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने से भगवान सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। सब पर्वों में एक यही ऐसा पर्व है जिसमें डूबते हुए सूर्य को प्रणाम किया जाता है वरना दुनिया की रीत है कि वह उगते हुए सूर्य को ही प्रणाम करते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि धन्य है यह महान पर्व और इस पर्व को पूजने वाले। जय हो छठी मैया की।