Noida News: देश के युवाओं को भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करते कि जरूरत: देवेन्द्र अवाना

0
154

Noida: आज जिस हालात से देश गुजर रहा है ऐसे में भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। यह बात भारतीय सोशलिस्ट मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र अवाना ने सेक्टर 11 स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित भगत सिंह जयंती कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भगत सिंह आजादी के आंदोलन को गति देने के लिए अपनी शहादत देने का संकल्प लिया और शहादत देकर युवाओं में आज़ादी का जज्बा भरा। आज फिर से युवाओं में देश और समाज के प्रति समर्पण भाव का जज्बा भरने की जरूरत है।
इस अवसर पर भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए गौतमबुद्धनगर जिले के अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि भगत सिंह के मन में आजादी की लड़ाई का जज्बा बचपन से ही पैदा हो गया था। यह जज्बा उन्हें विरासत में मिला था। उनके पिता किशन सिंह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किसानों की लड़ाई लड़ रहे थे।
भगत सिंह जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना,प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा मौ यामीन,गौरव मुखिया, पप्पू, दामोदर, शंकर ने भी शिरकत कर अपने विचार व्यक्त किये।