Noida News: व्यापार मंडल ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

0
82

Noida: भंगेल सलारपुर व्यापार मंडल द्वारा सेक्टर 102 स्थित भंगेल में महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल एवं सपा महासचिव व प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने व्यापारियों के साथ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए व मिष्ठान ,फलों का भोग लगाया गया। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर व्यापार सभा अध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की जयंती आश्विन मास की प्रतिपदा को मनाया जाता है। कलयुग के प्रारंभ में महाराज अग्रसेन का जन्म हुआ था।
इस अवसर पर बबलू चौहान, सतपाल गर्ग, मनोज कंसल, अरविंद गर्ग, शिव कुमार गोयल, अनिल जिंदल, विशाल गर्ग, पुष्पेंद्र बंसल, सुबोध गोयल, गौरव गोयल, प्रशांत गोयल, प्रमोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिव शंकर गोयल, पंकज त्यागी, व्रजेश त्यागी, ज्ञान, ह्रदेश गोयल, विनोद सिंह, दीपांशु, गौरव गर्ग, मुकुल कंसल व मनोज कंसल सहित तमाम गणमान्य लोग एवं व्यापारी मौजूद रहे।