Noida News: ब्रम्हचारी कुटी में माता की स्थापना के साथ हुआ शैलपुत्री का पूजन

0
87

Noida: सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस प्रात: मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। बोधगया के महंत 1008 रमेश गिरी महाराज के सानिध्य में पंडित मनोहर शास्त्री ने मां शैलपुत्री का मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कराया। इस दौरान माता को पुष्प अर्पित कर भोग लगाया गया। भोग लगाने के बाद आरती की गई व प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में माता का नित्य पूजन होगा साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। मंदिर परिसर में जहां मूर्ति स्थापित की गई है वहां पर रोजाना भजन कीर्तन के साथ माता की महिमा का वर्णन किया जाएगा। माता की आराधना से मनुष्य सभी कष्टों से छुटकारा पा जाता है और मनोवांछित फल को प्राप्त करता है।
इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक विकास गिरी, अनमोल कुमार झा, अशोक कुमार, ओम कुशवाहा, नीरज कुमार सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।