आरडब्ल्यूए सेक्टर 35 में एन पी सिंह पैनल की एकतरफा जीत

0
131

NOIDA NEWS: रविवार को आरडब्ल्यूए सेक्टर 35 नोएडा का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें एन पी सिंह पैनल ने जीत दर्ज की। चुनाव अधिकारी के के शुक्ला, ए के भटनागर एवं विपिन पांडेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। गौरतलब है कि एन पी सिंह (अध्यक्ष), अनिल तलवार (कोषाध्यक्ष),एम पी सिंह (सामाजिक सचिव),सी के त्यागी (सचिव) और बालकिशनदास गोयल (एक्जीक्युटिव मेंबर) निर्विरोध विजयी हुए। चुनाव में आज सिर्फ (महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष) ३ पदों पर वोटिंग हुई जिसमें तीनों पदों पर एन पी सिंह पैनल की जीत हुई। राजीव जैन (महासचिव एन पी सिंह पैनल) राजीव चौधरी से 4 वोटों से जीते।
यशपाल सिगंला (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एन पी सिंह पैनल) आर के रैना से 12 वोटों से जीते। संजीव अग्रवाल (उपाध्यक्ष एन पी सिंह पैनल) कुंदन सिन्हा से 19 वोटों से जीते।