व्यापारियों की समस्याओं को लेकर जीएसटी एडिशनल कमिश्नर से मिले युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारी

0
150

NOIDA NEWS: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी ने शुक्रवार को राजा राम गुप्ता एडिशनल कमिश्नर एस आई बी गौतमबुद्ध नगर से सूरजपुर स्थित जीएसटी कार्यालय में मुलाक़ात कर व्यापारियों को हो रही समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया आज की मीटिंग का उद्देश्य मुख्य रूप से व्यापारियों में और अधिकारियों में समन्वय स्थापित करवाने हेतु था। व्यापार मंडल द्वारा अनुरोध किया गया कि व्यापारियों की छोटी छोटी गलतियों पर गाड़ी को न पकड़ा जाए उसका एक छोटा सा चालान काटकर वहीं उसको फ्ऱी कर दिया जाए द्य जिससे व्यापारी का समय व्यर्थ न हो। पुराने नोटिस व्यापारियों को मिलने पर भी आपत्ति जतायी गई। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने बताया कि 2017-18 के नोटिस व्यापारियों को भेजी जा रहे हैं जिससे उनका व्यापार करना मुश्किल हो गया है। जीएसटी के बाद की कार्रवाई करना ही उचित है क्योंकि पुरानी चीज़ें सरकार ने बंद कर दी है। व्यापारिक कब तक लेखा जोखा रखेगा। ग्रेटर नोएडा से अध्यक्ष सचिन गोयल ने कहा कि यदि अधिकारी हमारा साथ दें तो हम किसी भी क़ीमत पर कर चोरी नहीं होने देंगे। और व्यापारियों को प्रेरित करेंगे कि वह बिल से ही माल खऱीदें। एडिशनल कमिश्नर राजाराम गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। व्यापारी हमेशा सुरक्षित है और हम उनकी सुरक्षा में हमेशा उनके साथ है। सभी प्रतिक्रिया क़ानून के तहत हो रही है। पुराने नोटिस पर उन्होंने कहा कि जिस व्यापारी की फ़ाइल में दिक्कत पाई जा रही है उसी के यहाँ नोटिस जा रहे हैं और छोटे छोटे नोटिस को निरस्त किया जा रहा है। गुप्ता ने कहा कि हम समय समय पर व्यापारियों के साथ मीटिंग करेंगे और बाज़ारों में कैंप लगाकर जीएसटी के प्रति छोटे व्यापारियों को जागरूक करेंगे। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने दीपावली की शुभकामनाएं भी प्रेषित की।