सौरव सिंघल बने श्री श्याम सेवक परिवार एनसीआर के अध्यक्ष

0
209

Noida News: श्री श्याम सेवक परिवार एनसीआर की सालाना बैठक का आयोजन अग्रसेन भवन सेक्टर 33 नोएडा में मंगलवार को किया गया। प्रेस प्रवक्ता विकास जैन ने बताया कि वर्ष 2022-23 का लेखा जोखा पूरी टीम के सामने प्रस्तुत किया गया। मार्च में हुए चतुर्थ फाल्गुन महोत्सव के बारे में संक्षिप्त चर्चा की गई जिसमें नोएडा स्टेडियम में इस बार भजन सम्राट कन्हैया मित्तल सम्मिलित हुए थे और कार्यक्रम ने नई बुलंदियों को छुआ था। 2023-24 के लिए नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। संस्थापक सदस्य नवनीत गुप्ता और सुंदर मित्तल ने नए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए सुप्रसिद्ध श्याम प्रेमी सौरभ सिंघल को अध्यक्ष, दिल्ली से शुभम गोयल को उपाध्यक्ष, ग्रेटर नोएडा से सचिन गोयल को महासचिव, ग़ाजिय़ाबाद से निखिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनित किया गया। सचिव के रूप में अमित गोयल और प्रवीन गर्ग को पदभार दिया गया। सह कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश जिंदल को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में प्रिंस जैन, भारत बंसल, यश गर्ग, गौरव बंसल, लघु अग्रवाल, अंकुर बंसल को मनोनित किया गया। मीटिंग में श्री श्याम सेवक परिवार के सभी सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें मुख्य रूप से विनय जैन, नरेश गर्ग, मनोज जैन, किसन राजपूत, लोकेश अग्रवाल, संजय सिंघल, ग्रेटर नोएडा से शर्माजी व पूर्व की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने हिस्सा लिया। नव नियुक्त अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि हम इस परिवार को पूरे एनसीआर में नहीं बल्कि पूरे भारत में इसकी शाखाएं बनाएंगे और एक नया आयाम स्थापित करेंगे। सभी श्याम प्रेमियों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे और अगले वर्ष दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा श्याम कीर्तन करवाएंगे। संस्थापक सदस्यों ने नोएडा में बाबा श्याम का भव्य मंदिर बनाने पर अपने अपने विचार रखे।