सपा ने मनोज सिंह चौहान को बनाया प्रदेश सचिव

0
218

NOIDA NEWS: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षत्रिय समाज में अपना प्रभाव रखने वाले मनोज सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सचिव पद पर मनोनीत किया है। सेक्टर 135 स्थित नंगली बजीदपुर के रहने वाले मनोज सिंह चौहान पिछले 22 वर्षों से सक्रियता और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा कर रहे हैं। मनोज सिंह चौहान पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह युवजन सभा के प्रदेश सचिव, नोएडा महानगर के महासचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं इसके अलावा किसानों की समस्याओं को लेकर किसान आंदोलनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के कारण पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।
इस अवसर पर नव नियुक्त प्रदेश सचिव मनोज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं नोएडा महानगर संगठन का आभार। पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।