सपा नोएडा महानगर ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती

0
108

NOIDA NEWS: सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 में महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाई गई। सपा नेताओं ने जय प्रकाश नारायण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि 11 अक्टूबर 1902 को जन्मे जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। वे समाज-सेवक थे, जिन्हें ‘लोकनायक के नाम से भी जाना जाता है। 1999 में उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया था। सपा महानगर महासचिव विकास यादव व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा अस्पताल ‘लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल भी उनके नाम पर है। लोकनायक जयप्रकाश की समस्त जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही। उसमें अनेक पड़ाव आए, उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। जैसे – भौतिकवाद से अध्यात्म, राजनीति से सामाजिक कार्य तथा जबरन सामाजिक सुधार से व्यक्तिगत दिमागों में परिवर्तन। विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन और व्यक्ति में परिवर्तन से नैतिकता के पक्षधर थे। वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयत्न भी किए। उनका संपूर्ण जीवन भारतीय समाज की समस्याओं के समाधानों के लिए प्रकट हुआ, एक अवतार की तरह, एक मसीहा की तरह। वे भारतीय राजनीति में सत्ता की कीचड़ में केवल सेवा के कमल कहलाने में विश्वास रखते थे। आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में विपिन अग्रवाल, भानु प्रताप, उदय सिंह, राणा मुखर्जी, शादाब खान, सौरभ चौहान, मिथलेश पाल, सतवीर यादव, बिल्लू सैफी, लाल बाबू, शिवचरण ,संजय पांडेय, अनेक यादव, जयवीर यादव, इंद्रजीत सिंह, अनिल कुमार, दशरथ ठाकुर, शाहिद व सिकंदर पासवान मुख्य रूप से मौजूद रहे।