लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर सपाइयों ने उनको किया नमन

0
139

NOIDA NEWS: सपा नोएडा महानगर संगठन द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में महानगर कार्यालय कंचनजंगा मार्केट सेक्टर 53 में लोक बंधुराज नारायण जी की जयंती पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि राज नारायण एकमात्र ऐसे नेता थे जिन्होंने तात्कालिक प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को न सिर्फ कोर्ट में हराने का काम किया था बल्कि चुनाव में भी उनको पराजित करने का काम किया था। महानगर महासचिव विकास यादव व विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि राज नारायण जी हमेशा गरीबों, शोषितों वंचितों की लड़ाई लडऩे का काम किया। वह आम आदमी के हित चिंतक थे। उन्होंने आजीवन आम आदमी के लिए संघर्ष किया। वह सच्चे समाजवादी नेता थे। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव व वरिष्ठ नेता ओमपाल राणा ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी1952 में पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद। गरीबों की रोटी के लिए विधानसभा को भी सत्याग्रह का मंच बनाने से परहेज नहीं किया। आज के कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में संजय त्यागी, वीरपाल अवाना, मनोज प्रजापति, कमल सिंह गौतम, सौरभ चौहान, सतबीर यादव, राम सहेली, राहुल वर्मा, भानु प्रताप, बिल्लू सैफी व हर्ष चौहान उपस्थित रहे।