मुर्गा व्यापारी की हत्या में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
96

Noida: थाना सेक्टर 63 पुलिस ने मुर्गा व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से वांछित था। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
बता दें कि सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की बुद्ध विहार कॉलोनी में 36 वर्षीय सगीर आलम उर्फ मुन्ना और सईद आलम दो भाई परिवार के साथ रहते थे। उनकी दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी में दुकान है। दोनों मुर्गा व्यापारी 15 जनवरी 2022 को बाइक से मुर्गा मंडी जा रहे थे। बुद्ध विहार कॉलोनी के 25 फुटा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। सिर और पेट सहित अन्य जगह तीन गोली लगने से सगीर की मौत हो गई। सईद आलम को पांच गोली लगने घायल हो गया था। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मामले में वांछित मोहम्मद वहाब असरफ निवासी आदर्श नगर खोडा कालोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से गांव डूमरी जिला मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।