लूटपाट करने वाले दो लुटेरे गिफ्तार

0
88

Noida: थाना कासना पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मौज-मस्ती के लिए हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट करते हैं। इनके कब्जे से लूट का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह शहीदा विनोट भाटी गोल चक्कर के पास एक युवक से मोबाइल लूटने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साहिल और बिलाल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी कासना कस्बे में ही रहते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी मौज-मस्ती के लिए हथियार के बल पर लोगों से लूटपाट करते हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।