उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर 49 में किया ऑटो एक्सपो का उद्घाटन

0
125

NOIDA NEWS: मारूति ऑटोमोबाइल विपुल मोटर्स गौतमबुद्ध नगर द्वारा ऑटोमोबाइल शो सेक्टर 49 नोएडा में आयोजित किया गया। कंपनी के सेल्स हेड आशीष पांडेय ने बताया कि आज सेक्टर 49 में ऑटो एक्सपो का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन को निमंत्रण दिया गया। श्री पांडेय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन व प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता द्वारा जिमनी कार का विधिवत रूप से इस एक्जीबिशन में इनोग्रेशन किया गया। कंपनी के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि व्यापार मंडल द्वारा किया गया उद्घाटन हमारे लिए संजीवनी समान है क्योंकि व्यापार मंडल व्यापारियों से जुड़ा हुआ होता है। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि मारुति कंपनी ने हमारे देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है और विपुल मोटर ने गौतमबुद्ध नगर का नाम विश्व पटल पर लिख दिया है। देश की अर्थव्यवस्था को अग्रसर करने में मारुति कंपनी का प्रथम स्थान आता है। ऑटोमोबाइल कंपनी में मारुति की एक अपनी ही अलग छाप है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा व्यापार मंडल की पूरी टीम का स्वागत व सम्मान किया गया। आज मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीन गर्ग, जिला सचिव सिवा चौहान, नवीन अग्रवाल, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा व अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।