Noida News: वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान

0
265

Noida: यमुना नदी हमारे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की एकमात्र नदी है और इसकी सफाई के लिए सभी नागरिकों को सामने आना होगा। इसी प्रकरण में दिल्ली एनसीआर की विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लोगों के साथ मिलकर वाईएसएस फाउंडेशन प्रत्येक रविवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यमुना की सफाई का विशेष अभियान चलाते है। जो कि संस्था पिछले काफी समय से हर रविवार को यमुना सफाई कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। प्रत्येक रविवार को सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवी द्वारा यमुना को निर्मल करने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की कोशिश करते है। इस अभियान का नेतृत्व वाईएसएस फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सचिन गुप्ता एवं उनकी टीम ने किया। यमुना अभियान के यमुना कोऑर्डिनेटर दुर्गा प्रसाद दुबे द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को ऐसे अभियानों के लिए विशेष धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे लोग ही हमारे देश की नींव है जो स्वच्छता जागरूकता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान करते हैं। यमुना घाट कालिंदी कुंज की सफाई का सामूहिक आगाज हुआ। जिसमें आज सभी सदस्यों ने वहां फैले हुए मलबे, मूर्तियां, प्लास्टिक, बोतलें, पूजा का सामान, जलकुंभी, आदि चीजों को हटाकर उस जगह को स्वच्छ बनाने का एक छोटा सा प्रयास किया। दिनेश कुमार ने बताया कि लोग पहले प्लास्टिक तथा आसपास फैले हुए कचरे को घाट पर से हटा दे तो भूमि में उर्वरक क्षमता बनी रहेगी तथा साथ ही वह पानी के साथ आगे ना बहेगा और गंदगी के ढेर को कम करने में भी मदद मिलेगी। वाईएसएस फाउंडेशन से संदीप यादव ने समझाया कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण सब की जिम्मेवारी है जब तक हर घर से कोई व्यक्ति नहीं जुड़ेगा, तब तक पर्यावरण का बचाव करना बहुत मुश्किल है। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सचिन गुप्ता, दुर्गा प्रसाद दुबे, अनिल चौधरी, दिनेश कुमार, सूरज सुजल, राजा वैष्णवी, रेणुका एवं अन्य लोग मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।