भाजपा नेता महेश चौहान ने सेक्टर 10 में चलाया स्वच्छता अभियान

0
182

NOIDA NEWS: रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान ने सेक्टर 10 की झुग्गी-बस्तियों में जाकर प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर प्रारम्भ की सेवा पखवाड़ा अभियान को चलाते हुए जनता के बीच जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे लोगों को समझाया और प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दुनिया जो भारत देश और भारत वासियों का सम्मान कर रही है उसके पीछे हमारे प्रधानमंत्री का ही योगदान है। आज हर कोई भारतवासियों को सम्मान की नजर से देख रहा है तो इसका कारण है कि हम हर क्षेत्र में मजबूत हुए हैं और दुश्मनों को उसकी भाषा में जवाब देना जानते हैं। इसके पहले की जो भी सरकारी रही है उन्होंने सिर्फ तमाचा खाने का काम किया कभी दुश्मनों को आंख नहीं दिखाई और ना ही उनसे डटकर मुकाबला करने का साहस दिखाया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा हरिओम जाटव, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अर्जुन गौतम, जिला उपाध्यक्ष अजय, पिण्टू मकवाना, अनिल कोहली आदि लोग मौजूद रहे।