यमुना एक्सप्रेसवे से टमाटर से भरा कैंटर नीचे गिरा, दो घायल

0
83

Greater Noida: थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर सोमवार तडक़े घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर टमाटर से भरा कैंटर ग्रिल को तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गया। हादसे में चालक व परिचालक दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे सफीपुर सर्विस रोड के पास जीरो प्वाइंट पर एक टमाटर लदा कैंटर आगरा से परीचौक पर उतरने वाले साइड से ग्रिल को तोड़ते हुए नीचे गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर दानिश निवासी ग्राम रसूलपुर धोरडी थाना जानी जिला मेरठ और रिहान पुत्र इरफान निवासी ग्राम रसूलपुर धोरडी थाना जानी जिला मेरठ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।
घने कोहरे के कारण हुआ हादसा: थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। सफीपुर सर्विस रोड के पास जीरो प्वाइंट पर घना कोहरा होने के कारण चालक को आगे का सही से नहीं दिखा। जिसके बाद टमाटर लदा कैंटर परीचौक पर उतरने वाले साइड से नीचे गिर गया।