बैडमिंटन खेल रहे शख्स को हार्ट अटैक, मौत

0
110

Noida: नोएडा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को सेक्टर-21 ए में स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में एक युवक खेलते समय गिर गया। स्टाफ के लोगों ने दौड़कर उसे उठाया। तुरंत डॉक्टर ने बुलाया गया। डॉक्टर ने CPR देने का प्रयास किया। कई बार चेस्ट दबाया गया। कोई हलचल नहीं होने पर मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है।
अस्पताल में चला चार घंटे इलाज: युवक का नाम महेंद्र शर्मा है, उनकी उम्र 50 साल थी। वे सेक्टर-55 में रहते थे। वो अक्सर में कोर्ट में खेलने जाया करते थे। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आनंद खरे ने बताया, ”महेंद्र शर्मा सुबह अपने समय से खेलने आए थे। उन्होंने कोर्ट चार पर तीन गेम खेला। इसके बाद उन्हें कुछ परेशानी हुई। महेंद्र शर्मा पिछले पांच सालों से नोएडा के स्टेडियम में खेल रहे थे। सुबह सात से आठ बजे के स्लॉट में खेलते थे। ये बिजनेस मैन है। इनकी नोएडा के सेक्टर-11 में प्लास्टिंग मोल्डिंग की फैक्ट्री है
उन्हें बैठा कर पानी पिलाया गया। स्थिति बिगड़ते देख वहां पास के कोर्ट पर बैडमिंटन खेल रहे मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर संदीप कवल ने उन्हें प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल से डॉक्टर व एम्बुलेंस की टीम बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां करीब 4 घंटे बाद उपचार के दौरान तोड़ दिया।”
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद थाना सेक्टर-24 की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के बाद से जिसके साथ सुरेंद्र बैडमिंटन खेल रहे थे वो सदमे में है। यहां खेल आयोजनों को शनिवार को स्थगित कर दिया गया। बैडमिंटन अकादमी से जुड़े खिलाड़ियों ने भी शोक जताया है।