श्रीराम मित्र मंडल द्वारा रामलीला की तैयारियां जोरो पर

0
139

NOIDA NEWS: सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित होनेवाली श्रीरामलीला महोत्सव 2023 की तैयारियां जोरों से चल रही है।
तैयारियों की जानकारी देते हुए श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि मंच के निर्माण का कार्य जोरों से चल रहा है। पुतला बनाने का भी काम चल रहा है।
महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से आज रामलीला मैदान में पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई। बैठक में सेक्टर-62 चौकी प्रभारी संसार सिंह, समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता, राजकुमार गर्ग, राजेन्द्र गर्ग,अनिल गोयल, एस एम गुप्ता, किशनलाल आदि उपस्थित थे। श्रीराम मित्र मंडल रामलीला समिति हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में श्रीरामलीला मंचन का भव्य आयोजन कर रही है।
महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीरामलीला महोत्सव और श्रीरामलीला मंचन का आयोजन 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।15 अक्टूबर को गणेश पूजन के साथ श्रीरामलीला मंचन शुरू होगा।19 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जायेगी।24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जायेगा एवं रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा।25 अक्टूबर को श्रीराम-भरत मिलाप के साथ ही श्रीरामलीला महोत्सव का समापन हो जाएगा।