व्यापारियों ने युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता को दी जन्मदिन की बधाई

0
84

NOIDA NEWS: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को पिछले वर्षों की भाति आज व्यापारी एकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सेक्टर 51 होशियारपुर प्रदेश कार्यालय में आज सैकड़ों व्यापारियों ने इक_ा होकर के व्यापारी एकता का परिचय दिया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से पाँच अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में धूमधाम से किया जाता है। व्यापारियों को मज़बूत करने के लिए व्यापार मंडल द्वारा इस तरीक़े के आयोजन समय समय पर किये जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता जी हमेशा व्यापारियों को एक करने का कार्य करते हैं। वो हमेशा व्यापारियों के बीच तालमेल बिठाकर समन्वय स्थापित करते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंघल ने कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किए गए कार्यों को व्यापारी एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है द्य आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष सचिन गोयल, कोषाध्यक्ष किसान राजपूत, नरेश गर्ग, कोषाध्यक्ष अंकित गोयल व अन्य सैकड़ों व्यापारी सम्मिलित हुए।