सचिन गोयल बने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल में ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष

0
175

Noida: उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा टीम का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि आज व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए ग्रेटर नोएडा में एक सशक्त टीम का निर्धारण किया गया। पिछले दो वर्षों से व्यापार मंडल को समर्पित सचिन गोयल की व्यापार मंडल के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें ग्रेटर नोएडा का अध्यक्ष चुना गया। प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने नवनियुक्त अध्यक्ष व्यापारियों की रक्षा करने के लिए शपथ दिलवाई। ग्रेटर नोएडा की कार्यकारिणी घोषित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि हमें निस्वार्थ भाव से व्यापारी सेवा में जुटना है। यदि किसी भी व्यापारी भाई को कोई भी समस्या हो तो हमें उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना है द्य प्रदेश महामंत्री निखिल अग्रवाल ने ग्रेटर नोएडा की कार्यवाही की घोषणा की। जिसमें मुख्य रूप से सचिन गोयल अध्यक्ष, नरेश गर्ग उपाध्यक्ष, पल्लव अग्रवाल महामंत्री, किसन राजपूत मीडिया प्रभारी,
रवि शर्मा कोषाध्यक्ष, तेज सिंह कसाना महामंत्री, अंकित गोयल, रोबिन भाटी, जितेंद्र नागर, पंकज गर्ग, विनय जैन, प्रिंस जैन, तुषार बंसल आदि के रूप में कार्यकाल में बनायी गई।
अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद सचिन गोयल ने कहा कि अब ग्रेटर नोएडा के व्यापारियों किसी भी अधिकारी से डरने की ज़रूरत नहीं है। व्यापार मंडल व्यापारियों पर किसी भी क़ीमत पर ज़ुल्म नहीं होने देगा। महीने में दो बार अधिकारियों के साथ मीटिंग करकर ग्रेटर नोएडा की समस्याओं को विशेष तौर पर उठाया जाएगा और उनका समाधान निकलवाया जाएगा।