नोएडा हाट में 17 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होगा सरस आजीविका मेला 2023

0
93

Noida: नोएडा में तीसरी बार पर्यटन, परंपरा, कला एवं संस्कृति का मनोरम माहौल थीम के साथ, 17 फरवरी से लेकर 5 मार्च 2023 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2023 का आयोजन, सेक्टर 33 के नोएडा हाट में किया जा रहा है।
प्रैस वार्ता के दौरान चरणजीत सिंह, अपर सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार और राघवेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार, आरपी सिंह तथा चिरंजीलाल कटारिया ने विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2023 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जाएगा। 17 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक चलने वाले इस उत्सव में नोएडा के नोएडा हाट में मौजूद करीब 27 राज्यों के 300 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, जो परंपरा, हस्तकला एवं ग्रामीण संस्कृति तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, इसके साथ ही 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरस मेले वर्ष 1999 से निरंतर आयोजित हो रहे हैं। इन मेलों के माध्यम से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। मेले में बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए भी संसाधन मौजूद रहेंगे।