भाजपा किसान मोर्चा की आगामी कामकाजी कार्यक्रम बैठक संपन्न

0
113

Noida: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में शुक्रवार को सेक्टर 116 स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा की आगामी कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया। जिस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रवास पर आए क्षेत्रिय उपाध्यक्ष शिव ओम शर्मा उपस्थित रहे। प्रवास पर आए क्षेत्रिय उपाध्यक्ष शिव ओम शर्मा ने इस बैठक आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कि गई जिसमें घनश्याम यादव को कार्यक्रम जिला संयोजक और विष्णु दत्त शर्मा को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया। इसके साथ प्रत्येक मंडल का प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित त्यागी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि यादव, सुशील शर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मुक्तानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, रोहित शर्मा सोरखा, इंद्राज खटना, मूलचंद्र प्रधान, दिनेश चौहान, जिला मंत्री अनिल मास्टर, सर्वेश कुमार सिंह, विजय अवाना,भगवत दयाल शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष चरण सिंह प्रधान, जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला मीडिया प्रवीण झा, प्रदीप त्यागी, जिला कार्यकारणी सदस्य अशोक यादव, आदेश नंबरदार मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह और मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, लीलू अवाना, बबलू यादव, रविंद्र यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।